Posts

Filmy star

Image
अमिताभ बच्‍चन जीवनी अमिताभ बच्चन हिन्दी फिल्मों के अभिनेता हैं। हिन्दी सिनेमा में चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। वे हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली अभिनेता माने जाते हैं। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्‍यार से बिग बी, शहंशाह भी कहते हैं। सदी के इस महानायक ने भी राजनीति में अपनी किस्‍मत आजमायी थी वे राजीव गांधी के करीबी दोस्‍त थे इसलिये उन्‍होंने कांग्रस पार्टी जॉइन की थी और इलाहाबाद से देश आठवें आम चुनाव में ताकतवर नेता एच एन बहुगुणा को हराया था। लेकिन उन्‍हें यह राजनीति का संसार बहुत भाया और उन्‍होंने मात्र तीन साल में इससे अलविदा ले लिया। पृष्ठभूमि अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था। उनके पिता हिंदी जगत के मशहूर कवि रहे हैं। उनकी मां का नाम तेजी बच्चन था। उनके एक छोटे भाई भी हैं जिनका नाम अजिताभ है। अमिताभ का नाम पहले इंकलाब रखा गया था लेकिन उनके पिता के साथी रहे कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर उनक...